रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान दो व्यक्तियों को देसी शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान संजीव यादव (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय सत्यनारायण यादव, निवासी खुदना एवं मुकेश कुमार (28 वर्ष), पिता विशन महतो, निवासी रूपसपुर, दोनों थाना रौतारा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौतारा पुलिस नियमित गश्ती पर थी, इसी दौरान दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं जांच किए जाने पर देसी शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु कटिहार न्यायालय में उपस्थापित किया गया।इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, और किसी भी सूरत में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Post a Comment