Top News

2 बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल

कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 मुसापुर चौक के समीप  मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर बिषहरिया रहिका टोले से गेराबारी जा रहे थे इसी दौरान विपरित दिशा आ रही एक बाइक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मारी दी । ठोकर लगते हैं महिला घटनास्थल पर बेहोश गिर गई वही दुर्घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ दुर्घटना स्थल पर जुट गई जहां स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी महिला को इलाज हेतु कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक की इलाज के बाद महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची जहां घटना की जानकारी लेते हुए पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है। वह जख्मी महिला डब्लू यादव की पत्नी जुली देवी उम्र 25 वर्ष विषहरिया रहिका टोला निवासी बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post