रौतारा पुराना थाना के बगल में स्थित रेलवे क्वार्टर के समीप एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।आग दिलीप मल्लिक, पिता राजेंद्र मल्लिक के घर में लगी। आग की चपेट में आकर घर में रखे बक्सा, कुर्सी, टेबल, पलंग, बिछावन सहित सभी कपड़े और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आसपास के लोगों ने जब धुआं उठता देखा तो अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना रौतारा प्रशासन को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही रौतारा प्रशासन द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पीड़ित दिलीप मल्लिक ने बताया कि वह दो-चार दिनों के भीतर घर खाली कर किसी अन्य स्थान पर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
Post a Comment