Top News

कोढ़ा में एएनएम के बीच स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ करने को लेकर बैठक आयोजित

मंगलवार को कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एएनएम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य ने किया। जबकी बैठक की सफल संचालन में बीएमसी शमयारा प्रवीण, बीसीएम सचिन कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य मुल्याकंन सहायक आशीष झा मुख्य रूप से मौजुद रहे ।बैठक में क्षेत्र में कार्यरत एएनएमों के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, सर्वे , ड्यू लिस्ट,पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के रिपोर्ट को विभाग द्वारा दिए गए ऐप्स पर अपडेट करने का साथ प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने एएनएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में समय पर सेवाएं सुनिश्चित करें तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। साथ ही क्षेत्र में आने वाली समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया और उनके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने अपेक्षा जताई कि इस तरह की बैठकों से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post