Top News

टी20 क्रिकेट मुकाबले में विराटनगर की शानदार जीत, संतोष कार्की बने हीरो

भारत नेपाल सीमावर्ती नगर जोगबनी के ऐतिहासिक उच्च विधालय मैदान मे अमन मिश्रा मेमोरियल टी20 क्रिकेट श्रृंखला के तहत खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विराटनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना को 2 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में विराटनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 18.5 ओवर में 127 रन बनाए। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराटनगर की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बिराटनगर की ओर से नीरज गोखिया ने 27 गेंदों में 40 रन और दीपक पासवान ने 21 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया। अपने घातक गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए संतोष कार्की को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिसे मोहम्मद असलम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस रोमांचक जीत के साथ विराटनगर की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मज़बूत कर दी है और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post