भवानीपुर प्रखंड में हाल ही में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच राहत चेक वितरण किया गया, जिससे पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता मिली। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही और लोगों ने राहत मिलने पर संतोष जताया।
इसी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने विधानसभा में भवानीपुर में स्थायी अग्निशमन कार्यालय की मांग जोर-शोर से उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर वर्ष आगजनी की घटनाएं होती हैं और निकटतम अग्निशमन केंद्र दूर होने के कारण समय पर सहायता नहीं मिल पाती, जिससे नुकसान बढ़ जाता है।
Post a Comment