Top News

चोरों ने तीन घरों में एक साथ चोरी की वारदात को दिया अंजाम

बीते मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के पश्चिम - दक्षिण छोर पर स्थित निसन्दरा पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित निसन्दरा गांव में अज्ञात चोरों ने बारी - बारी से लगातार तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जहां  जेवरात , कपड़े एवं नगदी सहित लाखों का सामान की चोरी कर ली है। अज्ञात चोरों के उत्पात का शिकार बने पीड़ितों में नूरचश्मे बेगम पति मुमताज आलम , नजेला बेगम पति मो सलीम एवं मुस्सबिर आलम शामिल हैं। चोरी की घटना घर में लगे सी सी टी वी कमरे में कैद हो चुकी है। जहाँ फुटेज के आधार पर तीन चोरों ने मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सबसे पहले गेट का ताला तोड़कर नूर चश्मे बेगम के घर में प्रवेश किया एवं कमरे के अंदर पेटी सहित उसमें रखे 2 भर सोना , 80 भर चांदी एवं नगदी 60 हजार लेकर फरार हो गया।  दूसरी घटना नाजेला बेगम के घर अंजाम दिया एवं आधा भर सोना व 20 भर चांदी तथा चोरों ने मुस्सबिर आलम के घर प्रवेश किया एवं 2 भर सोना व 20 भर चांदी की चोरी कर ली है। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इन बक्सों को गाँव के बाहर एक तालाब के पास ले गया एवं उन बक्से को तोड़कर जेवरात , नगदी सहित मंहगे कपड़े को बाहर निकाल लिया। वहीं सुबह होते ही घटना का एहसास घर के सदस्यों को पता चला । मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने बहादुरगंज पुलिस में शिकायत दर्ज किया है।  जहाँ बहादुरगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। उधर , एक ही रात तीन अलग - अलग घरों में चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post