Top News

ब्राउन शुगर, जाली नोट और हथियार के साथ एक भारतीय नेपाल मे गिरप्तार

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत कोशी गाउँपालिका 03 के जमुआ के समीप नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को जाली नोट, देसी कट्टा और करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान 36 वर्षीय राम खेलन पासवान, निवासी बेला वार्ड संख्या 04, अररिया के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह भारतीय नंबर की बाइक (बिआर 50 एजे 4229) से नेपाल क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था।
नेपाल पुलिस के अनुसार नियमित जांच अभियान के दौरान संदिग्ध स्थिति में आ रही बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में नेपाली जाली नोट, एक देसी कट्टा तथा लगभग 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बरामद सामान को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। नेपाल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।
घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post