Top News

बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली


उच्च माध्यमिक विद्यालय शीशाबाड़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापक - मो आदिल अनवर की अध्यक्षता में बिहार दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए  पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इसके बाद बिहार दिवस के अवसर पर बिहार राज्य गीत के साथ-साथ निबंध, क्विज, चित्रकला का आयोजन कर प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया। इस दौरान शिक्षकों में - गुंजन कुमार झा, हरिओम कुमार, नवनीत कुमार,पूनम कुमारी ,रिचा कुमारी,दानिश इकबाल, संजय कुमार , मोज्जम आलम, मो नौशाद, सलमान, मो राजिक,
फातमा खातून, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post