Top News

बैसा में फार्मर आईडी निर्माण को लेकर डीसीएलआर का निरीक्षण


बायसी डी सी एल आर रोशन राज ने 
फार्मर आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर रौशन राज ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसीएलआर ने अधिकारियों से अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। डीसीएलआर ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। और इसमें तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रभावी ढंग से शिविरों का संचालन करने और किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई। कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान कार्य की गहन समीक्षा की गई । और कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसका उद्देश्य निर्धारित समय सीमा के भीतर फार्मर आईडी निर्माण के लक्ष्य को पूरा करना है। इस दौरान अंचलाधिकारी - गोपाल कुमार, बी डी ओ - राज कुमार चौधरी, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post