Top News

निर्विरोध चुने गए जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास




संवाददाता कदवा कटिहार:-प्रभात सिंह 
कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित चुनाव आज रविवार को डाक बंगला परिसर कदवा में रखा गया। जिसमें की निर्वाचित पदाधिकारी छबिलाल मंडल पर्यवेक्षक आनंदी मंडल की देखरेख में दिन के 1:00 बजे आयोजित होना था जिसको लेकर मात्र एक प्रत्याशी विजय दास ने अपने प्रस्तावक बायसी विधानसभा प्रभारी अंजार आलम के समर्थन से किया। नामांकन के आखिरी समय 12:30 बजे तक किसी अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया। इस प्रकार आठवीं बार विजय दास निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। चुनाव को लेकर डाक बंगला परिसर में सुबह 10:00 बजे से ही सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गंन चुनाव के लिए प्रस्तावित स्थल पर पहुंचने लगे थें। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला, मौके पर विधायक दुलालचंद गोस्वामी मुखिया सागर राय, मुखिया फटिक
चंद्र शाह,  ऋतुराज मिश्रा , ओमप्रकाश भगत, संजीव श्रीवास्तव, मनोज भारती, सुनील मंडल, महिला प्रखंड अध्यक्ष माला देवी, कुंदन शर्मा, साहित सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post