कटिहार। कोढ़ा प्रखण्ड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए असामयिक निधन की घटनाओं पर सूचना मिलते ही कोढा विधानसभा की भाजपा विधायक कविता पासवान ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कोढ़ा प्रखण्ड अंतर्गत बहरखाल पंचायत के रमेली वार्ड–11 निवासी स्व. सतनारायण पासवान के असामयिक निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से विधायक ने मुलाकात की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया गया।
वहीं, प्रखण्ड के रजवाड़ा पंचायत निवासी भाजपा कार्यकर्ता रविन्द्र मिश्रा की माताजी के निधन पर भी उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की गई। इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग एवं साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर भाजपा कोलासी के पुर्व मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
Post a Comment