कटिहार। कोढ़ा प्रखण्ड के रजवाड़ा पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कलश शोभा यात्रा में क्षेत्र की विधायक कविता पासवान श्रद्धापूर्वक शामिल हुईं। इस दौरान कलश यात्रा पारंपरिक विधि-विधान और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।
महाशिवरात्रि पर कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई विधायक
Cityhalchal News
0
Post a Comment