कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी पुल के समीप कारी कोसी नदी में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देख तत्काल कोलासी पुलिस शिविर को सूचना दी।सूचना मिलते ही शिविर प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने इसकी जानकारी सदर डीएसपी टू रंजन कुमार सिंह को दी। मौके पर मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, सरपंच आजाद अली भी पहुंचे।डीएसपी रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया। पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
कोलासी कारी कोसी नदी से अज्ञात शव बरामद
Cityhalchal News
0
Post a Comment