Top News

कोढ़ा गैंग से रुपये बरामद कर सारण पुलिस को सौंपा


कोढ़ा पुलिस टीम ने सहाजितपुर थाना क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। दोनों मामलों में कुल ₹4,65,000 नकद बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहाजितपुर थाना कांड संख्या 24/26 के तहत 03 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने बैंक से ₹3,65,000 की निकासी कर राशि मोटरसाइकिल की डिक्की में रखी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा डिक्की से नकद राशि चोरी कर ली गई। इसी प्रकार कांड संख्या 37/26, दिनांक 10 फरवरी 2026 को दूसरे मामले में वादी ने बैंक से ₹1,00,000 की निकासी कर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा नकद राशि एवं बैंक संबंधी आवश्यक दस्तावेज चोरी कर लिए गए। तकनीकी अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में दोनों कांडों का सफल उद्भेदन कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से करते हुए कुल ₹4,65,000 नकद बरामद कर लिया गया है। दोनो घटना कोढ़ा गैंग द्वारा अंजाम दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post