मोहनपुर पुलिस ने रुपौली प्रखंड क्षेत्र में एक हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी का भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पूर्णिया और मधेपुरा जिले के अपराधी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान उनके पास से चोरी का सामान जब्त किया गया।
बरामद किए गए सामानों में सीट कवर, क्लच और एक्सीलेटर वायर, इंडिकेटर, साइड स्टैंड, गियर शाफ्ट, गियर लीवर, क्लच प्लेट, टंकी लॉक, कूलेंट, रस्सी, मोटर और ताले शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (19 वर्ष, पिता पिंटू साह, निवासी रुपौली, पूर्णिया), अंकित कुमार (20 वर्ष, पिता मणिक शर्मा, निवासी नवटोलिया, मोहनपुर, पूर्णिया), शिवशंकर कुमार (24 वर्ष, पिता सियाराम शर्मा, निवासी नवटोलिया, मोहनपुर, पूर्णिया) और ज्ञानचंद्र कुमार (38 वर्ष, पिता अर्जुन साह) के रूप में हुई है।
थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।
Post a Comment