Top News

गांधी चौक, जोगबनी मे नेपाली नंबर टैक्सियों से भयंकर जाम

भारत-नेपाल सीमा स्थित गांधी चौक के समीप इन दिनों नेपाली नंबर टैक्सियों की मनमानी के कारण भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। टैक्सी चालक नियमों की अनदेखी करते हुए एक लाइन, दो लाइन, यहां तक कि तीन-तीन लाइन में वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टैक्सी चालकों द्वारा सड़क के किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और बीच सड़क से ओवरटेक करने की प्रवृत्ति के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। खासकर जब कोलकाता से जोगबनी आने वाली और सीमांचल ट्रेन स्टेशन पर आती है, उस समय यात्रियों की भीड़ और वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांधी चौक के पास टैक्सियों आवजमन के लिए नियमित यातायात के लीय पुलिस की व्यवस्था की जाए। साथ ही, ओवरटेक और अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सीमा क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।
अब देखना यह है कि रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन और एसएसबी इस मामले को कब संज्ञान में लेते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post