Top News

मां भांजे संग मना रही थी रंगरेलियां,एकलौते बेटे ने देख लिया तो मार डाला


बरहड़वा थाना क्षेत्र के रतनपुर के 15 वर्षीय किशोर आयुष साह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। उसकी हत्या मां मीनू देवी व उसके प्रेमी रोहित साह ने की थी। रोहित साह महिला का भांजा भी है। वह धरमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। बरहड़वा थाना में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मीनू देवी का अपने भगीना रोहित साहा के साथ अवैध संबंध था। सात फरवरी को महिला का पति हेमंत साह कुछ काम से बाहर गया था। ऐसे में महिला ने रोहित साह को अपने घर पर बुला लिया। दोनों घर के पीछे शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसे उसके बेटे आयुष साह ने देख लिया। परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी न हो इसके लिए दोनों ने आयुष के गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव घर के पीछे तालाबनुमा गड्ढे के किनारे रख दिया। घटना के बाद बुधवार की रात महिला ने बेटे के गायब होने की सूचना लोगों को दी तथा खोजबीन की एक्टिंग की। उसने बताया कि बाथरूम जाने की बात बताकर आयुष निकला था। कुछ देर बाद उसे तालाब के किनारे गिरा पाया। इसके बाद इलाज के लिए बरहड़वा सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। पाकुड़ के सोनाजोडी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अगले दिन गुरुवार की सुबह पिता घर पहुंचे और दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। इस बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली। जानकारी के बाद बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, बरहड़वा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सदलबल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन मृतक के पिता हेमंत साह ने अज्ञात के विरुद्ध बेटे की हत्या की शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पूरी कहानी सामने आयी। बताया जाता है कि आयुष महिला का इकलौता बेटा था। वह सबसे बड़ा था। दो बेटियां उससे छोटी है। रोहित की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उसकी चार साल की एक बेटी है। वह धरमपुर का रहनेवाला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post