Top News

मेडिकल कॉलेज से चुराया गया बच्चा बरामद, मगर कहानी रुला देगी, मदद करें

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में 9 दिनों से ईलाजरत एक महिला का 2 बच्चा पूर्णियां मेडिकल कॉलेज से ही चोरी हो गई थी। सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद बच्चे को चुराने वाली दोनो महिला ने पकड़े जाने के डर से हरदा के समीप बच्चें को छोड़कर भाग गई। वही 2 बच्चों को भटकता देख आसपास के लोगों ने बच्चें को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। बच्चें की माँ  टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जो बोलने और चलने फिरने की स्थिती में नहीं हैं। बेबस माँ सिर्फ अपने आँखों से आँसू गिराकर अपनी बेबसी बयां कर रही है। 
बताया जाता है कि लाइन बाजार नया टोला की रहने वाली गुड़िया देवी पति स्व.रामजी दास पिछले 27 जनवरी से जीएमसीएच के महिला वार्ड में भर्ती हैं। उनके साथ उसकी 9 साल की बेटी शिवानी, 4 साल का बेटा शिवम और 3 साल की बेटी लक्ष्मी भी रहती थी। बताया जाता हैं कि सोमवार शाम एक ही रंग की पीला साड़ी पहनी 2 महिला मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में दाखिल होकर छोटे दोनो भाई बहन को बिस्किट दिलाने के नाम पर बाहर बुलाया। बाहर आते ही दोनो बच्चों को गायब कर दिया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज के वार्ड से बच्चा चोरी की खबर से मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पीली साड़ी पहनी महिला दोनो बच्चों का हाथ पकड़े तेजी से मेडिकल कॉलेज के बाहर निकलते देखी गई। जिसके बाद यह कन्फर्म हो गया कि दोनों बच्चों को अगवा कर लिया गया हैं। 
घटना की सूचना पर फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी और के हाट सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुँच बच्चों के ले जाने वाले सभी रास्तों का सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। पुलिस को दोनो महिला का फुटेज प्राप्त हो गया था।

वही पूर्णियां मेडिकल कॉलेज जैसे भीड़भाड़ वाले अस्पताल से दिनदहाड़े बच्चों का गायब हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। 

अनाथ होने का अपहरणकर्ताओं ने उठाया फायदा

पीड़ित महिला की कहानी भी काफी दुखभरी है। मरीज गुड़िया देवी ने बताया कि वह कटिहार जिले के मिरचाईबाड़ी की रहने वाली है। उसके पति रंग पेंट का काम किया करते थे। टीवी बीमारी से उसकी मृत्यु हो गई। पति के मृत्यु के बाद ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पूर्णियां आकर लाइन बाजार नया टोला में किराए के मकान में रहने लगी। जहाँ छोटा मोटा काम कर बच्चें का लालन पोषण करने लगी। मगर कुछ दिनों के बाद उसे भी टीवी हो गया और धीरे धीरे वह कमजोर हो गई। काम न करने की स्थिति में पैसे न देने की वजह से मकान मालिक ने भी उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद फुटपाथ पर भीख मांगकर बच्चों का लालन पोषण कर रही थीं मगर एकदिन बीमारी से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद लोगो ने एम्बुलेंस से पूर्णियां मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहाँ 9 दिनों से उसका ईलाज चल रहा हैं। इसी बीच दूसरी घटना घट गई, किसी ने उसका 2 बच्चा चुरा लिया। वहीं महिला की बड़ी बेटी ने बताया कि दोनों महिला पहले से भी अस्पताल में आती जाती थी। पास के मरीज से मिलकर वह चली जाती थी, इस वजह से उससे जान पहँचान हुई। उसने पहले भी 210 रुपया दिया और अपने भाई बहन को सौंपने को कहा था। बच्ची के बयान से आशंका जताया जा रहा है कि महिला कई दिनों से दोनों बच्चों की रेकी कर रही थी। समय मिलते ही बच्चें को चुराकर गायब हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post