Top News

बिजली चोरी पर विभाग का एक्शन, 6 पर FIR रूपौली और टीकापट्टी में बिजली विभाग ने की कार्रवाई

रुपौली /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड में बिजली विभाग ने चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर छह लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। इसके बाद संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।कार्रवाई के दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, इस उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन पहले ही काटा जा चुका था, फिर भी वह अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहा था।इसी थाना क्षेत्र के बहुती चौक पर छापेमारी में दो अन्य लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के छर्रा पट्टी में सघन तलाशी के दौरान तीन लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया, जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गई


यह पूरी कार्रवाई बिजली विभाग के धमदाहा एसडीओ और पूर्णिया की विशेष टीम ने मिलकर की। इस दौरान रूपौली के कनीय अभियंता आदित्य कुमार और रूपौली प्रखंड के बिजली विभाग सुपरवाइजर अक्षय कुमार भी मौके पर मौजूद थे।कनीय अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र (नवटोलिया और बहुती चौक सहित) में कुल तीन लोगों पर और टीकापट्टी थाना क्षेत्र के छर्रा पट्टी में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बकाया के कारण जिनका कनेक्शन काटा गया है, यदि वे दोबारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post