Top News

चौसा में आंगनबाड़ी सेविका ममता कुमारी का निधन

लंबे समय से थीं बीमार, विभागीय अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा /मिथिलेश कुमार 

चौसा मधेपुरा : चौसा प्रखंड के अरजपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत फूलकिया टोला वार्ड संख्या 06 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 की सेविका ममता कुमारी का रविवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।मृतका के पति मुरलीधर मुरारी ने बताया कि ममता कुमारी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब थी। इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली


निधन की सूचना मिलते ही सीडीपीओ दुर्गेश कुमार मृतका के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दुखद घटना पर सेविका सह जिलाध्यक्ष पल्लवी कुमारी, आशियाना खातून, विनीता भारती, रेणु कुमारी, डाटा ऑपरेटर राजनंदन कुमार, कार्यालय सहायक शमशेर आलम, प्रीति कुमारी, एलएस खुशबू कुमारी सहित अन्य आंगनबाड़ी कर्मियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।ममता कुमारी अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post