कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत कुरसेला बस्ती पश्चिम टोला में गुरुवार की देर एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयूष कुमार (9) वर्ष, पिता सुनील मंडल, निवासी कुरसेला बस्ती के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम टोला में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान शादी की रस्म के बीच डीजे वाहन चालक वाहन को पीछे कर रहा था। डीजे की तेज आवाज के कारण आसपास मौजूद लोगों को स्थिति का ठीक से आभास नहीं हो सका। इसी दौरान डीजे वाहन चालक ने वाहन पिछे करने के दौरान सड़क के किनारे एक बालक डीजे वाहन के चक्के के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन को आगे बढ़ाकर बालक को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत की खबर फैलते ही स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment