Top News

गोली लगने के बाबजूद अपराधी को पकड़ा, अपराधी ने फिर महिला को मार दी गोली, मौत


जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला व एक पुरूष को देर शाम गोली मार दी हैं। गोली मारने से गुस्साए लोगों ने अपराधियों की पीटपीट कर मार डाला। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि लोकनाथपुर बेलवाना निवासी पप्पू पासवान बाइक से इंडियन बैंक  कुछ काम से पहुँचे थे। तभी बाइक सवार 3 अपराधी उसके पास पहुँचे और किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। फिर अचानक उसपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान पप्पू पासवान को 3 गोली लग गई। जिसके बाद अपराधी भागने लगे। वहीं गोली लगने के बाबजूद पप्पू पासवान बाइक से अपराधी का पीछा करते हुए बाइक सवार एक अपराधी को धक्का मार गिरा दिया और दोनो भीड़ गए। वही   बाइक गिरने के साथ मारपीट होता देख लोगों को लगा कि एक्सीडेंट के बाद धक्का लगने से झगड़ा हो रहा है। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल रोड निवासी रमेश साह की पत्नी रेखा देवी बीच-बचाव करने लगी। जिसपर अपराधी ने गोली चला दी। गोली महिला के बाँह में लगी हैं। वहीं गोली लगते ही महिला को गिरता देख पब्लिक अपराधी पर टूट पड़ी और ईट पत्थर, डंडा से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और अपराधी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुँचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक अपराधी की पहँचान लोकनाथपुर निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार (24) के रूप में हुई है। फरार बाकी दो बदमाशों की तलाश की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पप्पू और सन्नी के बीच पूर्व से रंजिश थी। घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किया गया हैं। वहीं भीड़ द्वारा अपराधी की हत्या से एक जाति समुदाय के बीच आक्रोश का माहौल हैं। फिलहाल दलसिंहसराय, भगवानपुर सहित पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को मँगवाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post