नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। अररिया जिले निवासी पीड़िता के लिखित आवेदन पर बुधवार को टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दही पट्टी रोड में एक संस्थान में सरकारी काम के फॉर्म भरने से लेकर जॉब ट्रेनिंग और सीट बुकिंग के नाम पर कुल 18 हजार रुपये से अधिक की राशि ठग ली गई।पीड़ित युवती ने संस्थान के एक व्यक्ति पर गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करीब पांच महीने पहले उनकी छोटी बहन की तबीयत खराब होने पर एक अस्पताल में इलाज के लिए किशनगंज आई थी। वहां दो लड़कियों से मिलीं, जिन्होंने अपना नाम संगीता और कविता बताया। इलाज के बाद घर लौटने पर संगीता ने फोन कर पूछा कि क्या पढ़ी-लिखी हैं और सरकारी काम के फॉर्म भर सकती हैं। हां कहने पर दस्तावेज मंगवाए और पहले फार्म भरने के नाम पर 200 रुपये लिए।दो हफ्ते बाद पीड़ित युवती को किशनगंज के दही पट्टी स्थित स्मार्ट वैल्यू ऑफिस बुलाया। वहां तरन्नुम उर्फ कहकशां शिव कुमार और संगीता मौजूद थी। उन्होंने सीट बुकिंग के लिए 2000 रुपये मांगे, जिसमें पीड़ित युवती ने 1000 रुपये कैश और 1000 रुपये ऑनलाइन भेजे। एक महीने बाद फिर बुलाकर 14999 रुपये काम शुरू करने के नाम पर वसूले गए। 1 जनवरी से काम पर आने को कहा गया।पीड़ित युवती ने यह आरोप लगाया है की ऑफिस में अन्य लोगों से नंबर लेकर बहला-फुसलाकर पैसे मंगवाया जाता है। पीड़ित युवती ने जब काम करने से मना किया तो उक्त ऑफिस के एक कर्मी ने गंदी बातें कीं और जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। एक महीना पूरा होने पर रुपए मांगने पर आरोपियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया। 14 फरवरी को पेट दर्द का बहाना बनाकर कर पीड़ित युवती घर लौटीं। इसके बाद पीड़ित युवती बुधवार को अपनी को मां को साथ लेकर न्याय की गुहार लगाने टाऊन थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। टाऊन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।फिलहाल मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मामला दर्ज
Cityhalchal News
0
Post a Comment