Top News

शराब पीते 3 ब्यक्तिओ को किया गया गिरफ्तार

रौटा पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संध्या गश्ती के दौरान  की गई। थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गुढ़ी टोला चौक के पास - संतोष महलदार, शहदेव कुमार, एवं बीरजु राम, तीनों ग्राम - गुढ़ी टोला बैसा को शराब के नशे में पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रौटा थाना क्षेत्र में देसी और विदेशी शराब की तस्करी तथा शराब सेवन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post