Top News

अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर जप्त, गिरोह में मचा हड़कंप

अवैध खनन के खेल पर आखिरकार पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर कड़ा प्रहार किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद  अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में खौफ और बेचैनी का माहौल है। रविवार को  खनन विभाग की टीम और रौटा थाना प्रभारी ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनन कर सामग्री ढो रहे दो ट्रैक्टरों को मौके से जब्त किया गया। हालांकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जब्ती की इस कार्रवाई से अवैध खनन गिरोह में हड़कंप मच गया है। खनन विभाग सूत्रों का कहना है कि जब्त ट्रैक्टरों के मालिकों और इसमें संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह अवैध खनन लंबे समय से संगठित तरीके से किया जा रहा था। जिससे सरकारी राजस्व को भी भारी चपत लग रही थी। खनन विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी इसी तरह का विशेष अभियान जारी रहेगा और दोषियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। वहीं खनन विभाग के अधिकारियों एवं रौटा पुलिस  की इस सख्ती के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। अब देखना यह होगा कि यह अभियान कितनी दूर तक माफियाओं की कमर तोड़ पाता है। फिलहाल प्रशासन ने संकेत दे दिया है कि अवैध धंधे पर अब लगातार वार होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post