Top News

एनएच-31 पर सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल


कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर देविपुर चौक के समीप शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सड़क दुर्घटना के बाद सड़क वाहन मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान अशरफ (23 वर्ष), नसीब (24 वर्ष) एवं मौजैद (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी फतेहपुर, पूर्णिया के निवासी बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से बिहपुर के मागने साह मेला जा रहे थे। इसी दौरान देविपुर चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं अशरफ की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post