स्थानीय पटेलनगर स्थित राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले 'विराट हिन्दू सम्मेलन' को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पुरे शहर के कोने कोने मे इसकी निमंत्रना कार्ड लेकर शामिल होने की आग्रह सदस्यों द्वारा किया जा रहा हैं।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को कार्यक्रम की सफलता हेतु संगठन के पदाधिकारियों ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और समाज के विभिन्न वर्गों को सपरिवार आने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर जोगवनी नगर संघचालक प्रकाश चन्द्र विश्वाश, अध्यक्ष लक्ष्मन यादव, उपाध्यक्ष दिनेश साह, सचिव मनोहर राठी, कोषाध्यक्ष रंजीत झा, नगर कार्यवाहक प्रदीप साह, संजीव दास इत्यादि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यानंद मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मेलन धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पदाधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि "हिन्दू-समर्थ भारत का कल्याण" ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है और समाज की एकजुटता ही राष्ट्र की असली शक्ति है।
आयोजकों ने बताया कि रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 02:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें जोगवनी और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं और राष्ट्रभक्तों के जुटने की संभावना है। "जब-जब हिन्दू संगठित होगा, तब-तब राष्ट्र सशक्त होगा" के संकल्प के साथ यह विराट सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय परिवार और आयोजन समिति ने सभी सनातनी बंधुओं से ससमय कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने की अपील की है।
Post a Comment