कुरसेला नगर पंचायत क्षेत्र के कुरसेला बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक सुप्रिया कुमारी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान बाजार के विभिन्न दुकान से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार पर 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही जब्त प्लास्टिक सामग्री को नगर पंचायत प्रशासन अपने कब्जे में ले लिया गया।नगर पंचायत की इस कार्रवाई से कुरसेला बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानों से प्लास्टिक सामग्री हटानी शुरू कर दी।
स्वच्छता पर्यवेक्षक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा।
Post a Comment