Top News

अमौर में पीसीसी सड़क का शिलान्यास वार्ड 12 में 14.91 लाख की लागत से बनेगी सड़क

अमौर /सिटी हलचल न्यूज 

अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में अख्तर के घर से हाशिम के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर किया गया, 14 लाख 91 हज़ार 70 रूपये की लागत से सड़क का निर्माण जल्द संपन्न होगा, जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जहां भी कच्ची सड़के हैं उसे पक्कीकरण किया जाना है


ताकि लोगों को आवाजाही में कठिनाई न हो उन्होंने बताया कि कई सड़कों का शिलान्यास हो चुका है एवं एवं कई सड़कों का शिलान्यास बाकी है उन्होंने शिलान्यास के दौरान उपस्थित लोगों को कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाना हैं , जिस पर आप लोगों को ध्यान रखना है निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी कार्य एस्टीमेट के अनुरूप समय सीमा के भीतर पूर्ण करना है उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य है इस मौके पर मुख्य पार्षद दिलआरा बेगम मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम सरबुल आलम नसीम आलम बदरुल आलम मंजर आलम कव्वाल आलम तसीर आलम सब्बीर आलम अन्य सभी मौजूद थे,

Post a Comment

Previous Post Next Post