बैसा /सिटी हलचल न्यूज
पूर्णियां : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय चंदेल में पदस्थापित शिक्षिका - सनेहा कुमारी के स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार की ओर से एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सभी शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं कर्मीगण भावुक माहौल में मौजूद रहे।समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षिका - रजिया सुल्तान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सनेहा कुमारी के शैक्षणिक योगदान और अनुशासनप्रियता की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि स्नेहा कुमारी ने विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्य सह चीफ गेस्ट- अबु आमिर यजदानी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए
कहा कि स्नेहा कुमारी जैसे समर्पित शिक्षिका कहीं भी जाएं, वहां के शैक्षणिक वातावरण को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे।समारोह में अन्य शिक्षकों में अनजाना प्रवीण, अजय कुमार,असरफ प्रवेज, सुमन कुमार, बिपिन कुमार, शशांक कुमार, मृत्युंजय कुमार, अमित कुमार, सफात मसरूफ़, हुस्न जबी,होनी कुमार ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और स्नेहा कुमारी के प्रति अपने सम्मान और शुभकामनाएं प्रकट की। वहीं सभी शिक्षकों ने उन्हें उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी। माहौल भावुक हो गया जब स्नेहा कुमारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विद्यालय से जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी । और वे हमेशा इस संस्थान के विकास की कामना करते रहेंगे।कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।


Post a Comment