Top News

होल्डिंग टैक्स को लेकर कार्यपालक ने किया जन संवाद

नगर पंचायत मीरगंज कार्यालय सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने नगरवासियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम किया । जिसमें होल्डिंग टैक्स को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई । होल्डिंग टैक्स के नियमावली एवं  होल्डिंग टैक्स के विभिन्न दर पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।
सभागार में उपमुख्य पार्षद जयप्रकाश पासवान, सफाई निरीक्षक राहुल आलम, टैक्स कलेक्टर रमन चौधरी एवं समाजसेवी मुनचुन साह, अमजद आलम के उपस्थिति में बताया गया कि सभी नगर वासियों को पूरे  पांच साल का होल्डिंग टैक्स भरना है । इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय से टैक्स कलेक्टर सहित होल्डिंग टैक्स अधिकारी की निगरानी में मापी के बाद टैक्स नगद या स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन जमा लिया जाएगा । होल्डिंग टैक्स भरने का विभागीय प्रावधान है ससमय जमा करते रहने से नगर की प्रगति होगी । इस प्रकार बाजार व्यवसाई टैक्स देने के प्रति जागरूक हो इसके लिए होल्डिंग टैक्स पर घंटों चर्चाएं हुई । जब संवाद कार्यक्रम में गणिनाथ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्द्रशेखर साह, भरत भारती, रघुनंदन साह, अनिल साह, छोटू मालाकार, सूरज साह, शुभम गुप्ता,  अमन गुप्ता सहित दर्जनों व्यवसायी मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post