चौसा/बमबम कुमार
चौसा प्रखंड अंतर्गत गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर, चौसा में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लालबिहारी यादव ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक राघव कुमार दास ने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर हमें आजादी दिलाई और पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया।
स्वतंत्रता सेनानी के रूप में गांधी जी ने सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष भी किया। मौके पर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज प्रसाद, शिक्षक सुधांशु शेखर, नीतीश भारती, कमलेश कुमार, रवि कुमार, परमानंद कुमार, राजेंद्र कुमार, अनुज कुमार, प्रणव कुमार पंकज, जफर अहमद, मेराज आलम, देवराम कुमार, शिक्षिका रचना कुमारी, परिचारी शहनाज खातून समेत छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
Post a Comment