अररिया/राजेश कुमार
अररिया एसपी जितेन्द्र कुमार की ओर से शुक्रवार को आम जनता की फरियाद सुनने को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें दर्जनों फरियादियों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर लिखित फरियाद की गई।जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। समाजसेवी नरेश बिराजी ने एसपी को बताया कि सुरसर में पहले पुलिस कैम्प था,जहां पुलिस अधिकारी के साथ बलों की प्रतिनियुक्ति थी।इस पुलिस कैम्प से अपराध नियंत्रण में काफी सहयोग मिलता था।लेकिन विगत कुछ वर्षों में पुलिस कैम्प को खत्म कर दिया गया है और बलों को हटा दिया गया है।जिस पर उन्होंने एसपी से सुरसर में फिर से पुलिस कैम्प स्थापित करने और अधिकारी के साथ बलों की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की।जिस पर एसपी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए स्थल का जायजा लेने के साथ मामले पर विचार करने की बात कही।
जनता दरबार में फुलकाहा के प्रसिद्ध कारोबारी दीपू हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपित पिता पुत्र में से पिता अरुण कुमार गुप्ता के जमानत पर जेल से बाहर आने के कारण अप्रिय घटना के प्रति आशंकित होते हुए मृतक कारोबारी के पिता अशोक गुप्ता और उसकी पत्नी ने एसपी से जानमाल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई।वहीं अररिया नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह के घर बीती रात हुई लाखों की संपत्ति चोरी को लेकर भी उन्होंने एसपी से गुहार लगाई।
मौके पर एसपी ने संबोधित करते हुए ईमानदारपूर्वक न्याय करने वालों के प्रति बिहार की जनता के दिल में काफी इज्जत होने की बात करते हुए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि पंचायत स्तर के सिस्टम में सुधार किया जाय।पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम न करने की सलाह दी।साथ ही छोटे मोटे विवादों के लिए सरपंच स्तर पर सुनवाई करने को प्रेरित किया।उन्होंने सरपंच से जनता का विश्वास जीतने की बात करते हुए कहा कि सरपंच को बहुत पावर है,बस उसका इस्तेमाल करने की जरूरत है।वहीं संगीन मामलों यथा पॉस्को, एससी,एसटी आदि मामलों में पंचायती करने से बचने की सलाह दी।उन्होंने जमीन विवाद के मामले में कहा कि जमीन विवाद का मामला देखना पुलिस का काम नहीं है।जमीन पर कब्जा दिलाने का काम पुलिस नहीं करती है।वह केवल विधि व्यवस्था संधारण को लेकर है।लगभग बीस फरियादियों ने भू विवाद मामले के आवेदन दिये।एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कहा कि भू विवाद से जुड़े मामले पर दोनों पक्षों को नोटिश देकर नरपतगंज अंचल के जनता दरबार उपस्थित होने के लिये कहे।
मौके पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा,रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार,फुलकाहा थानाध्यक्ष विकाश कुमार मौर्य,घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार,अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार,एसआई रमेश सिंह,नीतू कुमारी,रंजना कुमारी, प्रदीप कुमार भारती जबकि जनप्रतिनिधियों में जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी,नवाबगंज मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव,मानिकपुर मुखिया प्रतिनिधि रिकेश यादव,पंसस देवाशीष रक्षित उर्फ राजा,उपमुखिया प्रतिनिधि हसीब अख्तर,पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव,बिनोद यादव,अंचरा सरपंच प्रतिनिधि प्रभु पासवान,डॉ अशोक यादव,नरेश बिराजी भाजपा नेता रणधीर सिंह,मो.इब्राहिम,मो.जफर हुसैन,मो.कासिम,मिथिलेश साहा,जगदीश यादव,बबलू सिंह,ओमप्रकाश यादव,रानू यादव,रामवृक्ष पासवान,निर्धन महतो,रणविजय ठाकुर,नवीन कुमार चुन्नू,अशोक गुप्ता,अजय साह,निर्भय यादव,शिव प्रसाद साहा,धनंजय यादव आदि मौजूद रहे।
Post a Comment