कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के दिघरी पंचायत हरियर बिंद टोला आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 251,का भवन निर्माण का कार्य 5 लाख 91 हजार 100 रुपये की लागत से 27/01/2015,को ही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन अब तक आंगनबाड़ी सेविका की बहाली नहीं हो सकी है। इसके कारण केंद्र संचालन शुरू नहीं हो पाया है और क्षेत्र के लाभुकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र बनने के बाद भी बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, टीकाकरण और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। भवन लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र सेविका की नियुक्ति कर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू कराने की मांग की है, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।वहीं मामले को लेकर सीडीपीओ कोर बाल विकास परियोजना उषा किरण ने बताई की अब तक बहाली नहीं की गई है इस केंद्र को पास के समीप केदो में टैग कर सुचारू रूप से चलाया जाएगा ताकि पोषक क्षेत्र को लाभुकों को लाभ मिल सके।
Post a Comment