Top News

विधायक ने अग्निपीड़ितों को दी आर्थिक सहायता

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में मुसापुर पंचायत के महेशपुर गांव के वार्ड संख्या 14 में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना में पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए विधायक कविता पासवान ने पहल की। विधायक ने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर विधायक द्वारा पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई एवं प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं।
स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post