कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कविता पासवान ने राज्य सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।वहीं यह मुलाकात मंत्री के कटिहार आगमन पर की गई। जहां विधायक ने अंगवस्त्र व बुके देकर मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग सह कटिहार जिला के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र मेहता का भव्य स्वागत किया।इस दौरान कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में डेयरी व्यवसाय के विकास एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं, पशुपालकों की समस्याओं तथा डेयरी आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के विषय में मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
मंत्री ने कोढ़ा विधानसभा में डेयरी विकास की संभावनाओं को सकारात्मक बताते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से डेयरी व्यवसाय को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Post a Comment