Top News

मुरलीगंज में नव निर्मित सीएमआर गोदाम का डीएम ने किया उद्घाटन

जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को जिला पदाधिकारी मधेपुरा अभिषेक रंजन ने मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत नव निर्मित सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) गोदाम का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के उपरांत जिला पदाधिकारी ने गोदाम परिसर का निरीक्षण किया और इसकी भंडारण क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धान एवं चावल के भंडारण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम लोगों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह सीएमआर गोदाम जिले में खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूत करेगा तथा किसानों और उपभोक्ताओं—दोनों के हित में लाभकारी साबित होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post