Top News

कोढ़ा में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पत्रकार इलेवन ने पुलिस टीम को हराकर फाइनल में बनाई जगह

कोढ़ा। मूसापुर ट्रेनिंग स्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया है, जिनमें कोढ़ा थाना पुलिस टीम और कोढ़ा पत्रकार इलेवन प्रमुख रूप से शामिल हैं।वहीं खेल के आयोजक नगर पंचायत के युवा समाजसेवी कर्मवीर चौधरी उर्फ बिपलू व प्रबंधक दिलिप यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।


टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला सेमीफाइनल में देखने को मिला, जहां कोढ़ा थाना पुलिस टीम और कोढ़ा पत्रकार इलेवन आमने-सामने थीं। कड़े मुकाबले और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पत्रकार इलेवन ने पुलिस टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

इस मुकाबले को देखने के लिए मूसापुर मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों में खासा जोश और उत्साह देखा गया। दर्शकों का कहना था कि पत्रकारों और पुलिस टीम के बीच मुकाबला होने के कारण मैच का रोमांच दोगुना हो गया।

कोढ़ा पत्रकार इलेवन के कप्तान करुणाकर झा ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह पत्रकारों और पुलिस टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं पत्रकार इलेवन के उपकप्तान अमीर सोहेल के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।वहीं पत्रकार 11 टीम के ओपनर बल्लेबाज आशीष कुमार ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीते हुए पत्रकार के पक्ष में यह खेल को अपने पक्ष में कर फाइनल में अपनी जगह बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया।जिसके सामने कोढ़ा थाना पुलिस टीम को घुटने टेकने पड़े।इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा मिला है और युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह और भी बढ़ा है। आयोजकों के अनुसार फाइनल मुकाबला पत्रकार इलेवन और टाइगर इलेवन के बीच आज सुबह सात बजे से खेला जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post