Top News

कटिहार कोढ़ा मुख्य सड़क पर हादसा , दिघरी के पास हाईवा दीवार से टकराकर पलटी

कोढ़ा से कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर दिघरी के समीप बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई, जिससे वाहन पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाके में तेज आवाज गूंज उठी।आवाज सुनते ही सड़क किनारे स्थित धर्मकांटा के कर्मचारी मौके पर दौड़कर पहुंचे और तत्काल 112 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोलासी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस द्वारा वाहन मालिक को दुर्घटना की जानकारी दी गई। हाईवा के चालक मुन्ना कुमार ने बताया कि सामने से आ रही वाहन की रोशनी से उनकी आंखें चकाचौंध हो गई। रास्ता नहीं दिखने के कारण वाहन सड़क के किनारे दीवार से टकराकर पलट गई।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि हाईवा को काफी क्षति पहुंची है ।स्थानीय लोगों के अनुसार यदि दुर्घटना के समय सड़क पर अन्य वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post