बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत के जागेश्वर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह के साथ समापन हुआ।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उँचला बनाम कटिहार की टीमों के बीच खेला गया।जिसमें कटिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।कड़े मुकाबलों के बाद कटिहार और उँचला (बरारी) की टीमें सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए फाइनल में पहुँची थीं।फाइनल मैच में कटिहार की टीम ने उँचला की टीम को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।जबकि उँचला की टीम उपविजेता रही।समापन अवसर पर विजेता टीम कटिहार को कप के साथ 25000 /हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव के द्वारा प्रदान की गई।वहीं उपविजेता उँचला टीम को कप के साथ 15000 /हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रसान्त कुमार को “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब देकर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा।इस अवसर पर बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव युवा नेता रजत कुमार नगर पंचायत के लेखापाल विशाल कुमार वार्ड पार्षद राजू मियां पंकज यादव डॉ.प्रीतम जायसवाल सियाराम भगत रजत कुमार कश्यप सुब्रत कुमार कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
Post a Comment