Top News

कुरसेला में विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार, 8.25 लीटर शराब बरामद

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 सड़क पर गिट्टी प्लांट के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8.25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बरारी थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार पासवान के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में शराब लेकर उक्त स्थान पर उतरा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 11 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 8.25 लीटर  है।पुलिस ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां उसके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post