कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मजदिया ग्रामीण सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। घायल युवकों की पहचान मजदिया निवासी मोहम्मद निसार (14) वर्ष और मोहम्मद शाहिद (13) वर्ष के रूप में हुई है।ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार सदर अस्पताल हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Post a Comment