रौतारा। प्रखंड के बिनोदपुर गांव में मंगलवार करीब चार बजे अहले सुबह में
बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, घर में रखे जेवर ,सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक चारों घर पूरी तरह जल चुके थे।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।वहीं आगजनी से पिडित परिवारों को लगभग 5 लाख की क्षति हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
Post a Comment