Top News

कुरसेला प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गय

कटिहार। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और पूरा क्षेत्र देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख दीपमाला सिंह, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल, जबकि उत्तरी मुरादपुर पंचायत के महादलित टोला में अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान महादलित टोला में बच्चों के बीच चॉकलेट, कलम और कॉपी का वितरण भी किया गया।
नगर पंचायत कार्यालय सहित सभी पंचायतों, ई-किसान भवन, रेलवे स्टेशन, भीमराव अंबेडकर पार्क, शहीद चौक में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post