Top News

कुरसेला के शाहपुर धर्मी पंचायत बनी पहली टीबी मुक्त पंचायत, मुखिया को मिला प्रशस्ति

कटिहार। कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत को  पहली टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 26 जनवरी के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कुमारी प्रियंवदा एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने संयुक्त रूप से मुखिया को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया अरुण यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग, अभियान से जुड़े सभी कर्मियों एवं पंचायतवासियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के अभियानों में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि आने वाले समय में पूरे कुरसेला प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि समाज को इस गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post