पूर्णिया। रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव को क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के हाथों पुर्णियां एसपी - स्वीटी सहरावत ने रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव को दिया। दरअसल बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, और जनसुनवाई में उत्कृष्टता के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला के प्रभारी मंत्री के हाथों से थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिस कार्य में ईमानदारी, लगन और त्वरित कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया। जिसमें कांडों के त्वरित उद्भेदन और बेहतर विधि-व्यवस्था के लिए उन्हें बधाई दी गई।
रौटा थाना अध्यक्ष को मिला प्रशस्ति पत्र
Cityhalchal News
0
Post a Comment