मधेपुरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर सहित शहर के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख मो. अब्दुल जब्बार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ किसलय कुमार सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, बी.एल. इंटर स्कूल में प्रधानाध्यापिका कविता नंदनी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजीत कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया।
शहीद स्मारक पर पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार यादव, व्यापार मंडल परिसर में अध्यक्ष गोपी कृष्ण उर्फ बीडीओ और गौतम शारदा पुस्तकालय में राजद नेता कृष्ण कुमार यादव, कला भवन में पत्रकार संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इसके अलावा शहर के निजी विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बी.आर. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ. मानव सिंह , डव जूनियर स्कूल में राहुल मिश्रा, चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडमी में निदेशक रंजीत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
वहीं प्रखंड क्षेत्र की रजनी पंचायत में मुखिया अनीता कुमारी और जोरगामा पंचायत की मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन शाह ने भी अपने-अपने पंचायत भवनों में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया
Post a Comment