पूर्णिया अंबेडकर सेवा सदन, पूर्णिया में बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई का गठन प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में जयनन्दन कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर प्रतिमा कुमारी एवं शारिब जिया, जिला सचिव के रूप में तफज्जुल तनवीर, उप सचिव मिथुन कुमार साह एवं रामानुज आनंद, कोषाध्यक्ष अमर जीवन तथा सह कोषाध्यक्ष परितोष कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संगठन मंत्री राकेश कुमार एवं संगठन सह मंत्री ध्रुव कुमार आलोक बनाए गए।
संघ में जिला मीडिया प्रभारी के रूप में शम्स जिया को महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व सौंपा गया। वे संघ की गतिविधियों, शिक्षकों से जुड़े मुद्दों, निर्णयों एवं आंदोलनों को निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं समयबद्ध तरीके से मीडिया और समाज के सामने रखने का कार्य करेंगे। जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार (बाबा) एवं सोशल मीडिया सह प्रभारी आनंद झा को बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा कुमारी तथा उपाध्यक्ष रूबी कुमारी को नामित किया गया। वहीं जिला सलाहकार के रूप में डॉक्टर अब्दुल बासित को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयनंदन कुमार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक राज्यकर्मी हैं और सरकार के अभिन्न अंग हैं। संघ संवैधानिक तरीके से शिक्षकों की मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण, बकाया एरियर, वेतन वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को संघ के माध्यम से मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में उपस्थित जय शंकर प्रसाद, अमरजीत आनंद, दानिश आलम, राहुल कुमार आदि शिक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया
Post a Comment