Top News

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का भव्य स्वागत

बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री एवं बिहार भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल जी के पूर्णिया सर्किट हाउस आगमन पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंत्री जी को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल जी ने संगठन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ बिहार में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, तथा उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती से कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. संतोष कुमार शाह (जिला अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ, पूर्णिया), डॉ. गुड्डू सिंह (जिला अध्यक्ष, कटिहार), मिट्ठू पांडे (जिला उपाध्यक्ष, मठ–मंदिर प्रकोष्ठ, पूर्णिया),
सत्यम श्रीवास्तव (जिला कार्यसमिति सदस्य, पूर्णिया),
डॉ. रवि रोशन,नीतीश कुमार (जिला आईटी सेल प्रभारी, पूर्णिया), बेबी देवी (नगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा, पूर्णिया),
काजल गुप्ता (नगर मंत्री),
सोनी पोद्दार (नगर कार्यसमिति सदस्य)
सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post